गरियाबंद

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने रैली,पदयात्रा कर तहसीलदार को सौपें ज्ञापन
28-Apr-2026 2:36 PM
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने  रैली,पदयात्रा कर तहसीलदार को सौपें ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 अप्रैल। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए 27 अप्रैल को नवापारा नगर के समस्त गौ प्रेमी मां कर्मा माता मंदिर से भव्य रैली में ढोल- नगाड़े की थाप में भजन-कीर्तन करते गौ माता की जय, गौ माता राष्ट्र माता, हम सबकी पुकार जय-जय श्री राम के नारे पूरे नगर में गुंजित करते डीजे की धुन में झूमते युवाओं की टोली भव्य बाइक रैली और पद यात्रा कर पूरे जोश और उत्साह के तहसील ऑफिस पहुंचकर,संत समाज महामंडलेश्वर उमेशद्यनंद महाराज, गोकुल गिरी महाराज,भारती बाबा, दिनेश महराज,कन्हैया महाराज, ब्रह्मदत्त शर्मा,रमेश तिवारी,प्रसन्न शर्मा की अगुवाई में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर प्रचार प्रमुख रूपेंद्र चंद्राकर ने कहा कि हम हिन्दुओं के लिए यह गौरव का क्षण हैं। जब हम गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। गाय की सेवा भारतीय संस्कृति में अत्यंत पुण्यदायी और आध्यात्मिक महत्व का कार्य माना गया है। इससे 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद, सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, गौ सेवा (चारा/पानी देना, पीठ सहलाना) से शारीरिक तनाव कम होता है,भाग्य में वृद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।  गौशाला के वातावरण में रहने से श्वसन संबंधी बीमारियां कम होती हैं (गोबर-गौमूत्र की सकारात्मक ऊर्जा के कारण)। गौ सेवा से मनुष्य के भीतर दया, प्रेम और संतोष जैसे मानवीय गुणों का विकास होता हैं.गाय का दूध पौष्टिक होता है और इसके उत्पाद  शरीर को स्वस्थ रखते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गोपाल गौशाला नवापारा के पदाधिकारी संरक्षक मनमोहन अग्रवाल,अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, सचिव राजू काबरा, सह सचिव रूपेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष चंदू कंसारी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे,डॉ. वर्मा,डॉ राजेंद्र गदिया,रवि शंकर साहू, गोपाल यादव,बादल देवांगन, विवेक साहू,धरम साहू,अजय गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,अभियान में जुड़े हुए मातृशक्ति में अन्नपूर्णा देवांगन, योगिता सिन्हा,सुश्री सरोज कंसारी, रेखा दिनेश तिवारी,उमा कंसारी,कल्याणी कंसारी,युवा कार्यकर्ता बादल देवांगन, छत्रेश तिवारी,रोशन सुंदर सिंह ठाकुर,नागेंद्र वर्मा,रामा यादव,चतुर जगत,राम रतन निषाद,हेमंत साहनी,पीएस वर्मा,प्रदीप मिश्रा,रोहित साहू,रूपु जगत,हेम सिंह पटेल,लला पटेल, लल्ला सोनवानी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा वहीं गायत्री परिवार ,श्री सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति, रामायण मंडली,सभी धार्मिक मंडली,सभी अखाड़ा समिति, महिला मंडली,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता,सभी गौशाला समिति ,युवा मंडली,समाजसेविका सहित सभी भक्तगण का इस महाभियान को सफल बनाने में भरपूर समर्थन मिला।

इस अवसर पर नगर के लगभग 300 ,गौभक्त उपस्थित रहें।

 

 


अन्य पोस्ट