धमतरी

ब्राह्मण समाज ने सर्वसम्मति से चुना अपना अध्यक्ष
16-Feb-2025 6:44 PM
ब्राह्मण समाज ने सर्वसम्मति से चुना अपना अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 फरवरी। ब्राह्मण समाज तहसील कुरुद की आवश्यक बैठक काली मंदिर में रखा गया था। जहाँ समाज के प्रमुख लोगों ने विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया ।

ब्राह्मण समाज तहसील कुरुद का अध्यक्ष कमलेश तिवारी को बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में कैलाश शुक्ला, सतीश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव का दायित्व लक्ष्मीकांत द्विवेदी सम्हालेंगे, जबकि कोषाध्यक्ष की चाबी  नंदकुमार पांडेय को दी गई है।

इनके अलावा कोमल शुक्ला को सहसचिव और जिला प्रतिनिधि हैग्रीव शर्मा, जगजीवन मिश्रा को बनाया गया है। विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्य के तौर पर महेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, ईश्वर पांडेय, अशोक शर्मा, आशीष शर्मा, रमेश पांडेय को शामिल किया गया है। नये पदाधिकारियों ने समाज को एकजूट करने एवं भलाई के लिए काम करने का भरोसा दिलाते हुए सभी का आभार जताया।


अन्य पोस्ट