धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान में मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत अपने प्रभार क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरवायडीह में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शारदा साहू ने संगठन श्रृजन के तहत अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच कर पाटी की रीति नीति का प्रचार प्रसार कर अपने बूथ को अभेद्य बनाने का टिप्स दिया।
कुरुद विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत जरवायडीह-खपरी में तीन गाँव के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, प्रदेश में भष्ट्राचार और अराजकता का माहौल है, खाद बीज की कमी और धान चना का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान परेशान है। जबकि यही किसान कांग्रेस राज में चैन की बंशी बजा रहा था। हमें लोगों के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर कर कांग्रेस की उपलब्धि बताने की जरूरत है।
उन्होंने कार्यकर्ता एवं ग्रामीण से कांग्रेस पार्टी के रीति नीति को गांव गांव घर घर तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सबसे पहले हमें बूथ कमेटियों का गठन कर अपने संगठन को मजबूत करना होगा, तभी देश और प्रदेश की कमान कांग्रेस के हाथों में होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चमन लाल साहू, ताराचंद साहू, शोभाराम, सुरेश यादव, लक्ष्मीनारायण साहू, मनोज, लीलाराम पटेल, कोमल पाल, केदार पाल, दीनदयाल पटेल, महेश, गिरजा बाई, गौतमी, चुम्मन पटेल आदि उपस्थित थे।


