धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 14 अप्रैल। धमतरी जिला ठेठवार यादव समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यादव समाज प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव पूर्व अध्यक्ष कोमल यदु, प्रदेश संरक्षक कृपाराम यादव, सचिव बाबूलाल आदि समाज प्रमुखों ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
ग्राम मुड़पार में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दादूराम यदु, सचिव जगनाथ, कोषाध्यक्ष बाल मुकुन्द यदु, अंकेक्षक किशन, कार्यालय प्रभारी मधुसूदन यदु एवं कार्यकारणी सदस्यों सहित कंडेल, छाती, रावनगुड़ा, बानगर, गोकुलपुर, धमतरी शहर, सिलीडीह अछोटी, थूहा, मड़ईभाठा, नगरी से चुन कर आये पंच प्रतिनिधियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही मड़ई भाठा, राजपुर, देवपुर के पदाधिकारियों को कार्यभार दिया गया। अंतिम सत्र में प्रदेश संरक्षक कृपाराम यादव, कोमल यदु ने दाई राजिम की स्मृति में टेठवार गौरव सम्मान से गुलेन्द्र यादव छाती, बाबूलाल यदु गोकुलपुर मुरारी यदु मड़ईभाठा, निर्भय यदु मुडपार, का उनके समाज सेवा के सराहनीय कार्य और योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्यारेलाल यदु, विजय यदु, जीवनाथ, आनंद यदु, प्रीतम यादव, तरुण यदु, अधिवक्ता प्रदीप यादव, चेतन, जागेश्वर यादव, पंचूराम, शोभा यादव आदि उपस्थित थे।


