धमतरी

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव
14-Apr-2026 2:22 PM
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 14 अप्रैल। सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने दीपोत्सव का आयोजन किया। जिसमें विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद कर  बाबासाहेब को नमन किया ।

 नगरपालिका कुरुद द्वारा 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके पर चंडी मंदिर के पास बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम रखा था। लेकिन पार्टी द्वारा घोषित प्रोग्राम के तहत 13 अप्रैल की शाम विधायक अजय चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने उसी जगह जाकर दीपोत्सव मनाया। विधायक श्री चन्द्राकर ने सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान निर्माता बाबा अम्बेडकर के गुणों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा को नमन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, भोजराज चन्द्राकर, धनेश्वरी निर्मलकर, भूमिका सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, रोशन बंजारे, उषा सिन्हा, खेमराज सिन्हा, कमल शर्मा, कमिथला साहू, प्रवीण शर्मा, ममता साहू, विधा शर्मा,  हेमा सिन्हा आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट