धमतरी

आधा दर्जन नई सोसाइटियों का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन
15-Apr-2026 7:48 PM
आधा दर्जन नई सोसाइटियों का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 15 अप्रैल। किसानों को अपने गाँव के समीप ही अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से कुरुद क्षेत्र में आधा दर्जन सहकारी समितियों का गठन किया गया है। जिसका वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्री केदार कश्यप ने किया। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों ने किसानों के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का बखान किया।

बुधवार को कुरुद विधानसभा के तहत भुसरेंगा, अटंग, कोलयारी एवं भखारा क्षेत्र में पचपेड़ी, भेण्डरा, सिलौटी सोसायटी का गठन किया गया। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर एवं कापरेटिव बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने पहल की थी। जिसके चलते आसपास की बड़ी समितियों का विभाजन कर आधा दर्जन नई समितियों का गठन किया गया। वैसे तो इन सोसाइटियों का वर्चुअल उद्घाटन राजधानी से सीएम ने किया। लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर भुसरेंगा,अटंग, पचपेड़ी और भेण्डरा में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों से अपने मन की बात कही।

अटंग के अटल समरसता भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता गौकरण साहू, कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़, निर्मल चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, हरीशंकर सोनवानी,उर्वशी बांधेकर, गायत्री चेलक सोसायटी अध्यक्ष आदर्श चन्द्राकर, प्रभात बैस, बैक प्रबंधक टीके बैस आदि शामिल हुए। भुसरेंगा सोसायटी में कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, सोसायटी अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनय चंद्राकर, भाजपा नेता तिलोकचंद जैन, लोकेश्वर सिन्हा, हर्षवर्धन चंद्राकर, ऐवन साहू, ललिता साहू आदि शामिल हुए। भेंडरा सोसायटी में जिला पंचायत सभापति पूजा सिन्हा, पार्टी नेता भीमदेव साहू, ज्योति मण्डावी, रेखा साहू, हरीश चन्द्राकर आदि एवं पचपेड़ी सोसायटी में जनपद उपाध्यक्ष सतीश जैन, संतोष यादव, विनय साहू, डिकेश्वरी देवांगन, राकेश पटेल, पुर्णिमा धनकर, विजय गोस्वामी आदि नेता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट