सरगुजा

अंबिकापुर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया वचन पत्र
05-Feb-2025 8:57 PM
अंबिकापुर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया वचन पत्र

वचन पत्र की हर गारंटी को पूरी तरह निभाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे- राम विचार नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 5 फरवरी। नगर पालिक निगम अंबिकापुर चुनाव हेतु भाजपा सरगुजा द्वारा निर्मित वचन पत्र/घोषणा पत्र को कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बुधवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे, नगर निगम चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे की उपस्थिति में जारी किया।

 वचन पत्र के विमोचन अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मोदी जी ने कहा था, ‘भाजपा की गारंटी, मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी’ हम अपने वचन पत्र की हर गारंटी को पूरी तरह निभाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने वचन पत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख करते हुए बताया कि हम अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में रूके हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को और वर्तमान में स्वीकृत हुए घरों को तेजी से पूरा करेंगे ।

नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे साथ हम सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्ग बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रामानुजगंज रोड, रायगढ़ रोड को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। शहर में बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए नवीन रिंग रोड का निर्माण होगा। अंबिकापुर को प्रदेश का स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के नवीन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। नालियों के गंदे पानी से मुक्ति हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट की स्थापना की जाएगी। डिजिटल अंबिकापुर बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर फ्री वाई फाई सेवा शुरू की जाएगी। अंबिकापुर शहर को कन्द्र सरकार की मदद से स्मार्ट सीटी में परिवर्तित किया जाएगा। जल संकटग्रस्त क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए 20 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियों का निर्माण किया जाएगा।

चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं हतु पृथक से पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।शहर में ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पुराना बस स्टैण्ड में अत्याधुनिक व सर्व सुविधा युक्त उन्नत व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। शहर से 25 कि.मी. दूर तक सिटी बस सेवा का पुन: शुभारम्भ किया जाएगा।

निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर का विकसित कर पूर्ण किया जाएगा।श्रमिकों का सम्मान करने के लिए मजदूर सदन का निर्माण किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news