‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 18 जनवरी। शुक्रवार को जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्री सिंहदेव को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस अवसर पर राजिम क्षेत्र के भाजपा नेता श्याम अग्रवाल प्रदेश कार्यालय पहुंचकर किरण सिंहदेव को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।
श्याम अग्रवाल ने बताया कि किरण सिंहदेव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी लीड मिली है। जिसके चलते एक बार फिर बीजेपी ने किरण सिंहदेव पर भरोसा जताया है और दोबार प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मेदारी दी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि किरण सिंहदेव के अनुभव का लाभ हम सभी को मिलेगा और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करके ही नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हम पंच से लेकर महापौर तक भाजपा का परचम लहराएगा।