गरियाबंद

डॉ. महेंद्र साहू बने प्रमुख सलाहकार
29-Apr-2026 3:53 PM
डॉ. महेंद्र साहू बने   प्रमुख सलाहकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 29 अप्रैल। गरियाबंद जिला साहू संघ ने साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू को अपने टीम में शामिल करते हुए उन्हें प्रमुख सलाहकार बनाया गया है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान जिला साहू संघ जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से डॉ.महेंद्र साहू को जिला साहू संघ समाज में प्रमुख सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया।

उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को संगठित करने एवं उनके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही,डॉ.महेंद्र साहू ने अपने नवीन दायित्व के लिए सभी पदाधिकारी का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट