कोरिया

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
15-Jan-2025 7:34 PM
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान-देवेन्द्र तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बैकुंठपुर, 15 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी का प्रथम पटना आगमन पर आदर्श चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा की असली पहचान उसके देवतुल्य कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर शत-प्रतिशत खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से वार्ड स्तर पर जनसंपर्क शुरू करना चाहिए और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

मंच संचालन मंडल महामंत्री श्रीराम राजवाड़े ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, रविशंकर शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला मंत्री सुनीता कुर्रे, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, अनिल साहू, शंकर सोनी, रूपचंद गुप्ता, राजेश सोनी, जगदीश साहू, दिनेश चक्रधारी, विंध्येश पांडे, ध्रुव नाथ तिवारी, प्रेम नारायण तर्कीहार, श्रीराम राजवाड़े, रितेश सिंह, योगेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news