दन्तेवाड़ा

सीएम 13 को बचेली में, तैयारियों का डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम ने लिया जायजा
11-Jan-2025 2:39 PM
सीएम 13 को बचेली में, तैयारियों का डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम  ने लिया जायजा

बचेली, 11 जनवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा जिला की लौह नगरी बचेली में 13 जनवरी को आगमन होगा। जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। 
नगर के एनएमडीसी हॉकी मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार को दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा, डिप्टी कलेकटर श्रीकांत अलमा, बड़े बचेली अनुविभागीय अधिकारी कमल किशोर, तहसीलदार जीबितेश शोरी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता एसएल ठाकुर, उपअभियंता पीआर मंडावी, एसडीओ मरकाम, उपयंत्री यात्री भारद्वाज व अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी ने मैदान पहुॅच कर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। एनएमडीसी के सिविल व विद्युत विभाग, पालिका एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सीएम बनने के बाद श्री साय का पहला बचेली दौरा है। 
केन्द्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा है, वहां से स्वागत पश्चात हॉकी मैदान पहुंचेगे, जहां मंच पर कार्यक्रम होगा व जनता को संबोधित करेंगे। 
भाजपा मंडल बचेली किरंदुल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम के स्वागत के लिए तैयारियों में जुटे हंै। 


अन्य पोस्ट