सारंगढ़-बिलाईगढ़

84 हजार टन धान खरीदी
13-Dec-2024 2:42 PM
84 हजार टन धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 13 दिसंबर। जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 11 दिसंबर 2024 की स्थिति में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में 11 दिसंबर को 19600 किसानों से 84838 . 48 मिट्रिक क्विंटल धान खरीदी किया गया। लक्ष्य के विरुद्ध 28743. 48 मोटा धान, 6.04 पतला धान, 56088. 96 सरना धान मैट्रिक क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने प्रेस को बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 89596 पंजीकृत किसान हैं, जिसमें 19600 किसानों द्वारा धान विक्रय किया। किसानों द्वारा रकबा 16349. 68 हेक्टेयर में उपजे हुए धान का विक्रय किसानों ने किया है। अभी तक 21. 88 फीसदी कृषकों ने धान विक्रय किया है। जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि सभी धान उपार्जन केंद्रों के लिए धान खरीदी करने के लिए बारदाना पर्याप्त है। किसी भी किसान को बारदाना या अन्य किसी कार्यों के लिए तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि बफर लिमिट में 55 समितियां है। संग्रहण केंद्र का जारी टीओ 4859.00 मिट्रिक टन रहा, जिसमें 2010.00 मिट्रिक टन धान समिति केंद्र से उठाव किया जा चुका है। 11 दिसंबर की स्थिति में 11930.72 किसानों का टोकन काटा जा चुका है, जिसमें 10473.80 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट