30 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर एफआईआर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 दिसंबर। धमतरी पासिंग-5 वाहनों को छूट देने और टोल कर्मियों द्वारा राहगीरों से दुव्र्यवहार के विरोध में बीते 30 नवंबर को एनएसयूआई के बैनर तले कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर प्रदर्शनकारियों को सडक़ से हटाया। इस बीच पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दूसरे दिन पुलिस ने अज्ञात 30 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुरूद थाने में एफआईआर किया है।
प्रार्थी टोल प्लाजा के सुपरवाइजर दोनेश्वर देवांगन की लिखित रिपोर्ट पर कुरूद थाने में केस दर्ज हुआ है। प्रार्थी ने बताया कि 30 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे वह टोल प्लाजा के कैंपर वाहन में पेट्रोलिंग पर चालक कुंजबिहारी गुप्ता के साथ कुरूद की ओर गया था। वहां से वापस लौटा, तो एनएसयूआई के अज्ञात 25 से 30 लोग आम आवागमन को बाधित किया था। इससे एचएच-30 में आवागमन बाधित हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, जिला पंचायत सदस्य तारिणी चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन किया।
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि जिलेवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया था। राजनीतिक द्वेष में यह एफआईआर हुई है, जो बिल्कुल गलत है। अब व्यापारियों, चेंबर के साथ मिलकर मरौद टोला नाके के पास दोबारा उग्र आंदोलन होगा।