‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ नवनिर्वाचित प्रांतीय इकाई के प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, पूर्व महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी एवं प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भेंटकर कर प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
पूर्व प्रांताध्यक्ष एवं प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, नव निर्वाचित उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन, पूर्व प्रांतीय महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी, हरि शर्मा, वेणु कुमार दिल्लीवार, आरएस चौहान, टिकेश ठाकुर, शंकर लाल सहित प्रांतीय कोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक गुप्ता, सतीश तिवारी, टेकराम सेन, प्रांतीय मंत्री भुनेश्वर देवांगन, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,टीकम साहू, लेखा अधिकारी गिरधारी यादव, कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह, डीके पुरोहित, प्रमोद पटेल, राकेश सिंह, राजनाथ योगी, सहदेव भगत, प्रकाश साहू सहित राजेन्द्र इंगोले, भागवत जगत, निर्मल सार्दुल एवं समस्त जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अमूल्य समय प्रदान करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।