दन्तेवाड़ा

संविधान का कराया ज्ञान
26-Nov-2024 10:01 PM
संविधान का कराया ज्ञान

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी. पी. सिंह दांगी  एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपूर्वा दांगी, उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा बच्चों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस दौरान जानकारी दी कि संविधान में जिस प्रकार संविधान के मूल अधिकार हमें एक ढाल के रूप प्राप्त हैं। उसी प्रकार हमारे संविधान में नागरिकों के लिए कर्तव्यों का भी उल्लेख है। जो हमारे नागरिक दायित्वों का वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

अत: हमें अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों को भी आत्मसात करना हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक, पैरालीगल वॉलंटियर सुखदेव, सूर्यकान्त, शुभम यादव, सुनीता एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी उपस्थितों नें संविधान की उद्देशिका का पाठन भी किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news