बालोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा, 25 नवंबर। पिछले पांच दिनों से स्थानीय माइंस आफिस के सामने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है। स्थानीय तौर पर लगभग सभी लोगों का समर्थन परिवहन संघ को मिल रहा है। आज दल्ली भाजपा मण्डल ने दल्ली राजहरा के विकास एवं रोजगार व बीएसपी से आयरन ओर परिवहन पर अपना समर्थन परिवहन संघ की मांग को दिया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने संघ के मांगो को जायज बताते हुए कहा कि वह संबधित मंत्रियो और अधिकारियो से मिलकर जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि राजहरा शहर जिले का हृदय है इसकी देखभाल और विकास हेतु वह हमेशा शहर हित में आगे रहेंगे।
धरना स्थल पर मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुवे हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया।
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, जिला मंत्री राजेश दसोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर राजू कुकरेजा, भूपेंद्र श्रीवास, बंटी चोपड़े, सुरेन्द्र बेहरा, पार्षद राजेश कांबले, निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू रामेश्वर साहू, सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन, श्याम जायसवाल,हरीश बाघ, मेवालाल, नदीम ,अमन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।