दन्तेवाड़ा
कोठारों में पहुंच रहा धान
24-Nov-2024 9:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 नवंबर। दंतेवाड़ा में धान की कटाई तेजी से जारी है। इसमें किसान जी - जान से जुटे हुए हैं। धान की फसल के कटाई उपरांत किसानों द्वारा धान कोठारों में लाया जा रहा है। मशीनीकरण के दौर में परंपरागत तरीके से धान का परिवहन किया जा रहा है।
गीदम विकासखंड अंतर्गत छोटे कारली का किसान कांवड़ में धान कोठार में ले जा रहा है। किसान के मुताबिक फसल बेहतर दिख रही है, परंतु धान की मिंजाई के उपरांत सही निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे