दन्तेवाड़ा
वर्षा पूर्व पूर्ण होगा बाईपास का पुल
23-Apr-2026 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा नगर में भारी वाहनों के दबाव को कम करने आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से हो सके।
इस संबंध में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मीडिया को जानकारी में बताया कि संबंधित विभाग द्वारा उक्त पुल के निर्माण कार्य को तेजी से करने प्रयास जारी है। पुल निर्माण पूर्ण होने पर नगर में भारी वाहनों के आवागमन में कमी आएगी। भारी वाहनों को बाईपास के मार्ग से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा पूर्व उक्त पुल का निर्माण पूर्ण हो जएगा। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


