दन्तेवाड़ा

दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों का तांता
05-Oct-2024 11:46 PM
दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों का तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में प्रदेश के विख्यात शक्तिपीठों में शुमार दंतेश्वरी मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर परिसर को रोशनी से सराबोर किया गया है। जिससे मंदिर परिसर का वातावरण मनमोहक हो गया है।

नवरात्रि के तीसरे दिन दंतेश्वरी देवी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस मौके पर देवी को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। देवी की विशेष आरती की गई।

देवी दर्शन हेतु सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हंै। बड़ी संख्या में पदयात्री द्वारा भी बस्तर आराध्य देवी के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। बस्तर जिले से पहुंच रहे पदयात्रियों ने बताया कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा तक विशेष व्यवस्था की गई है। यात्री सुविधा केंद्र में सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।


अन्य पोस्ट