बालोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 5 सितंबर। साहू समाज दल्लीराजहरा की महिलाओं ने एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने बचत के पैसे से दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 5, 2, 7 और वार्ड नंबर 1 के निर्धन और निराश्रित महिलाओं को साड़ी भेंट की।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक महिलाओं के त्योहार तीजा महापर्व जिसमें महिलाओं के द्वारा अपने पति की दीर्घायु होने की कामना को लेकर भाद्र माह के कृष्ण पक्ष तृतीय को निर्जला उपवास रहकर भगवान महादेव के साथ नंदी की पूजा की जाती है। इस त्यौहार में परंपरा अनुसार महिलाओं के द्वारा नए वस्त्र पहन कर पूजा की जाती है। कई महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नई साड़ी खरीद नहीं पाती इसको पूरा करने इनके द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया है।
दामिनी साहू ने कहा कि हम सभी बहनों ने अपनी बचत की राशि को एकत्र कर एक छोटा सा प्रयास किया है। इनकी साडिय़ों की कमी को पूरा करने का ताकि ये बहने और माताएं को भी साड़ी की कमी महसूस ना हो पाए।
इस अवसर पर दामिनी साहू, सत्या साहू, द्रौपदी साहू, चंपा साहू, लता साहू, अनीता साहू, उषा साहू, गायत्री साहू, भोजेश्वरी साहू, विमला साहू, मनीष साहू, सुमित साहू, पुष्पा साहू, सुषमा साहू, राजकुमारी साहू और अनीता साहू शामिल रहे।