दन्तेवाड़ा

आंधी-बारिश से गिरा पेड़, घंटों आवागमन ठप
20-Jul-2024 10:05 PM
आंधी-बारिश से गिरा पेड़, घंटों आवागमन ठप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 20 जुलाई। दंतेवाड़ा जिला में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कुछ जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शनिवार की सुबह बचेली से दंतेवाड़ा जाने वाली मार्ग पर भांसी व पोरोकमेली के बीच एक विशालकाय पेड़ के गिर जाने से घंटों मार्ग प्रभावित रहा।

 बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे यह पेड़ गिरा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन बंद हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलने के बाद पेड़ों को हटाया गया। करीब 3 घंटे के बाद मार्ग बहाल हो पाया।  इसके अलावा बचेली व किरंदुल के बीच भी पेड़ गिरने से मार्ग अवरूद्ध हुआ।

 मार्ग के बंद हो जाने से एनएमडीसी में अपने कार्यस्थल पर जाने वाले कर्मचारियों व अन्य ने बेनपाल मार्ग से आवागमन जारी रखा।


अन्य पोस्ट