दन्तेवाड़ा

हजार से अधिक पौधों का रोपण
29-Jul-2025 10:08 PM
  हजार से अधिक पौधों का रोपण

दंतेवाड़ा, 29 जुलाई। दंतेवाड़ा में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान लोकप्रिय हो रहा है। नागरिकों द्वारा पर्यावरण संवर्धन हेतु जोश के साथ पौधे लेकर उनका रोपण किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करने की दिशा में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों को भावनात्मक रूप से हरियाली से जोडऩे का प्रयास है।

ज्ञातव्य है कि अभियान की शुरुआत 23 जुलाई से की गई है और यह 15 अगस्त तक जारी रहेगा। उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक मीना मांडवी के अनुसार, अब तक 1,217 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत नींबू, कटहल, मुनगा, आम और पपीता जैसे फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने हेतु प्रेरित करना है। इसके लिए जिला कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप स्टॉल लगाकर पौधों का वितरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को आसानी से पौधे प्राप्त हो सकें।

 


अन्य पोस्ट