बालोद

डी बी ग्रुप ने बेजुबानों के लिए किया पानी का प्रबंध
02-Jun-2024 2:27 PM
डी बी ग्रुप ने बेजुबानों के लिए किया पानी का प्रबंध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 2 जून। तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप के द्वारा शहर में बेजुबानों के लिए पानी का पात्र कोटना की व्यवस्था की गई है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया कि डीबी स्टार महिला टीम का गठन किया गया महिलाओं के सम्मान और समाज में उनके महत्व को ध्यान में रख कर महिला टीम बनाया गया है। आज हमारे साथ मिलकर नेक कार्य में अपना पूरा सहयोग देती हैं।

पानी पात्र (कोटना) महिला टीम के सहयोग से ही इसका खर्चा उठाया गया है। अभी शहर में 20 कोटना बांटा गया है आने वाले समय में जरूरत के हिसाब से और बढ़ाया जा सकता है। महिला टीम के द्वारा पौधा रोपण भी किया गया था, जिसकी देखभाल महिला टीम अपनी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में डॉग (श्वान) फीडिंग बॉक्स लगाया जाएगा, ताकि डॉग (श्वान)को एक जगह पर भोजन प्राप्त हो सके जिससे डॉग (श्वान)अपना व अपने बच्चे का जीवन बचा सके।

संस्था के  उपाध्यक्ष हेमन्त  गौतम व भरत देवांगन ने कहा कि डीबी ग्रुप के द्वारा लगतार रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पूर्ति किया जाता है। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। संस्था का उद्देश्य मानव सेवा और जन जागरूकता करना है।

स्टार महिला टीम की सदस्य नाज मेमन ममता मानकर अनुराधा सिंग ने बताया-हमारी टीम के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शहर की बाकी महिलाए भी जुड़े और अच्छे कार्य का हिस्सा बने। मानव सेवा के साथ अब बेजुबान जानवरों की सेवा कर सके, उसी उद्देश्य के साथ हर वर्ग के लोगो को जोडऩा होगा।

 ताकि महिआए भी खुल कर सेवा कर सके और पुण्य के भागीदार बने पानी पात्र कोटना वितरण में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  डीबी ग्रुप टीम अपना योगदान सेवा कार्य देते रहेंगे।


अन्य पोस्ट