रायपुर

दुकानों में डस्टबीन नहीं 1850 रूपये जुर्माना वसूला
24-May-2024 3:34 PM
दुकानों में डस्टबीन  नहीं 1850 रूपये  जुर्माना वसूला

                                  
रायपुर, 24 मई।  निगम के जोन-10क्षेत्र के तहत अमलीडीह मुख्य मार्ग के किनारे की दुकानों की सफाई का निरीक्षण किया।इस दौरान गंदगी फैलाये जाने एवं दुकान में डस्टबिन न होने की जनशिकायत स्थल निरीक्षण के दौरान सही मिली। जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने ऐसे  15 दुकानदारों पर कुल 1850 रूपये का जुर्माना वसूल  उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। काररवाई जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  पूरन तांड़ी की उपस्थिति में महिला स्व सहायता समूह और  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की।
 


अन्य पोस्ट