रायपुर

बंधक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों पर एफआईआर
02-Jul-2025 6:16 PM
 बंधक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों पर एफआईआर

लोन की राशि नहीं चुकाने पर की गई थी सीलिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। आजाद चौक इलाके में घर में जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। यह मामला राजधानी रायपुर के मोमिनपारा का है। आरोपियों ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर बैंक के ऋण जमा न किए जाने पर सील किए गए मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। दरअसल आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा ऋण न चुकाने के कारण जब्त की गई बंधक संपत्ति पर ऋणी मजाहिर जाफरी फातिमा, खतिया बानों और ताहिर ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बैंक के विधिक अधिकारी दीपक पटेल ने आजाद चौक थाना में दर्ज कराई कि मजाहीर जाफरी, तरून्नम फातिमा, खातिजा बानो और ताहिर जाफरी के नाम पर कंपनी द्वारा 71.88 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया था। ऋण अदायगी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर 21 मई 2025 को बंधक मकान को अधिपत्य में लेकर कमान सील कर दिया गया था। जिसे मजाहीर जाफरी, तरून्नम फातिमा, खातिजा बानो और ताहिर जाफरी ने मकान का सील, लॉक तोडक़र बिना किसी सुचना के संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर बैंक ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 329, 323 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कराया गया। प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे 40 लाख का बैंक लोन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सरस्वती नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी राजेश सिंह परिहार, विनित और उसके अन्य साथियों ने मिलकर भावेश्वर प्रताप सिंह के मैत्री विहार स्थित भूमि खसरा नम्बर 74/01 भाग 15 सौ वर्ग फिट पर कब्जा बताकर  बैंक से 40 लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी कर दी। भावेश्वर प्रताप ने सरस्वती नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक भावेश्वर प्रताप ने बताया कि अशोका पार्क शंकर नगर में रहता है। मैत्री विहार में उसका 15 सौ वर्ग फिट जमीन है। जिसमें से 870 वर्ग फिट में मकान बना हुआ है। जहां पर उसके पूर्व परिचित राजेश परिहार, विनित और उसके अन्य साथियों ने कुटरचित दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि को अपना बताकर युकों बैंक तेलीबांधा शाखा से 40 लाख का लोन ले लिया। इस बात की जानकारी होने पर भुवेश्वर प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 420, 120बी और 3(4) का अपराध दर्ज किया है।

 


अन्य पोस्ट