दन्तेवाड़ा
गायत्री सत्संग भवन में मनी गुरु पूर्णिमा
05-Jul-2023 9:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 5 जुलाई। गायत्री सत्संग भवन बचेली में सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सभी के मंगलमय जीवन, सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना करते हुए वैदिक मंत्रों के उच्चारण से आहुति दी गई।
अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ के कार्यकर्ता समेत अन्य लोग पहुंचकर गुरु भक्ति अर्पित करने में बढ़-चढक़र भागीदारी दी।
इसके अलावा रेल्वे कॉलोनी शिव मंदिर, पुराना मार्केट शिवालय, वार्ड 3 स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। साथ ही गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे