महासमुन्द

सीआरपीएफ कैंप के जवानों को रक्षा सूत्र बांधी गई
13-Aug-2022 2:52 PM
सीआरपीएफ कैंप के जवानों को रक्षा सूत्र बांधी गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा,13 अगस्त।
खल्लारी विधानसभा के अंतिम छोर के वनांचल में स्थित टूहलु ग्राम में सीआरपीएफ  कैंप के जवानों के बीच रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर के नेतृत्व में लगातार 12 वर्षों से कैंप के जवानों को रक्षा सूत्र महिला मोर्चा द्वारा बांधा जा रहा है। इसी कड़ी में अलका चंद्राकर व महिला मोर्चा के सदस्यों ने जवानों को  रक्षा सूत्र बांधकर पर्व मनाया। इस दौरान मोर्चा की सदस्यों ने जवानों के दीर्घायु की कामना करते हुए कैंप में फ लदार पौधे लगाकर, तिरंगा झंडा का वितरण किया।
 इस दौरान उमा सोनी,जाह्नवी साहू, हेमा साहू, ज्योति साहू, रुकमणी साहू, रितु वैष्णव के साथ जीआरके सिंह, नरेश चंद्राकर, प्रेम साहू, दुबे लाल साहू व नितिन जैन उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट