महासमुन्द
10वीं में प्रदेश में प्रथम संध्या नायक को वित्त मंत्री ने वीडियो कॉल से बधाई दी
02-May-2026 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 मई। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली संध्या नायक को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने संध्या की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और परिवार को भी शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान संध्या नायक ने ओपी चौधरी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वह भविष्य में सिविल सर्विसेस की तैयारी करना चाहती हैं। इस पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने संध्या के घर पहुंचकर उन्हें मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कामता पटेल,धनेश नायक और आशीष सेन सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संध्या की इस उपलब्धि से महासमुंद सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


