महासमुन्द

भागवत महापुराण में झूमे भक्त
01-May-2026 5:29 PM
भागवत महापुराण में झूमे भक्त

महासमुंद,1मई। नगर के वार्ड 23 पंजाबी पारा में पिल्ले नौ दिनों से प्रेमशीला पोषण साहू एवं परिवार आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण अवसर पर रुक्मिणी विवाह-सुदामा मिलन के भावुक क्षण में प्रसादी लेने शहर उमड़ पड़ा। कथा के अंतिम पड़ाव में श्री राम जानकी धाम से पधारे आचार्य नारायण दास वैष्णव ने अलौकिक प्रसंग सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह के बाद सुदामा श्रीकृष्ण मिलन प्रसंग ने संदेश दिया कि ईश्वर धन-दौलत के नहीं,बल्कि प्रेम के भूखे हैं। गाजे-बाजे और भजन मंडलियों के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी भंडारे से हुआ। इस तरह हवन-पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।


अन्य पोस्ट