महासमुन्द

खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास-मुकेश यादव
02-May-2026 8:51 PM
खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास-मुकेश यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 2 मई। शहीद वीर नारायण भगत सिंह खेल मैदान में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कमला गौशाला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए आयोजन टीम को शानदार आयोजन हेतु बधाई दी। मुकेश यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि एक खिलाड़ी को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है।

मुकेश यादव ने रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को पिथौरा शहर के लिए अद्भुत एवं गौरवशाली बताया, साथ ही उपस्थित सभी खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सभी इसी प्रकार के आयोजन आयोजित कर पिथौरा नगर का गौरव बढ़ाते रहें।

कार्यक्रम का संचालन रमेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में कौशल रोहिल्ला स्वतंत्र पांडे गौतम साहू मनीष अग्रवाल दिनेश खालसा एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं आयोजन समिति सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट