महासमुन्द
महासमुंद, 2 मई। बेलसोंडा स्थित ऑटोमोबाइल्स कंपनी परिसर का ताला तोडक़र अज्ञात ने एक कार की चोरी कर ली। कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पर्श ऑटो मोबाइल्स कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार कोरी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 2 मार्च को संदीप शर्मा द्वारा अपनी वाहन क्रमांक सीजी 11 एटी 1604 डिजायर को मरम्मत के लिए कंपनी में छोड़ा था। जिसका कार्य होने के बाद कार कंपनी परिसर में रखा था। इसके बाद 30 अप्रैल की रात करीब 2 बजे कंपनी के चौकीदार लक्ष्मीनारायण ने बताया कि परिसर में रखे उक्त वाहन डिजायर कार को अज्ञात चोर गेट का ताला तोडक़र चोरी कर ले गया है। सुबह 9.30 बजे मैनेजर कंपनी आकर देखा व कार की पता तलाश की। कार का पता नहीं चलने पर 1 मई को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।
उक्त कार की कीमत 4.20 लाख रुपए बताया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध 305, 331,4 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


