दन्तेवाड़ा

समय से हो कार्यालय संचालन-कलेक्टर
09-Oct-2021 4:52 PM
समय से हो कार्यालय संचालन-कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 9 अक्टूबर। कलेक्टर द्वारा जिले के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य के प्रति समर्पित रहने की शिक्षा दी जाती है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा शुक्रवार को जिला कोषालय दंतेवाड़ा एवं दृढ़ कक्ष का छमाही निरीक्षण किया गया। 
उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में उपस्थित रहने एवं सुचारू रूप से कार्य संपादित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी मनोज कुमार लारिया एवं कर्मचारी उपस्थित थे।   
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news