दन्तेवाड़ा
स्कूली बच्चों ने निकाली विधिक साक्षरता रैली
03-Oct-2021 8:11 PM
बचेली, 3 अक्टूबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण नई दिल्ली एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विवके नेताम के नेतृत्व में एवं शासकीय आदर्श माध्यमिक शाला बचेली के सहयोग से विधिक साक्षरता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के माध्यम से विधिक शिक्षा की जानकारी दी गई।इस दौरान अधिवक्ता भूपेन्द्र धारगे, पैनल अधिवक्ता संतराम मरकाम, स्कूल की प्राचार्य चंद्रकला ठाकुर एवं अन्य शिक्षकगण सहित न्यायालय कर्मचारी, विधिक सेवा कर्मचारी व स्क्ूली छात्र उपस्थित रहे। इससे पूर्व राष्ट्पिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर बचेली के व्यवहार न्यायालय परिसर में गांधी की छायाचित्र पर माल्र्यापण कर उन्हे याद किया गया।