दन्तेवाड़ा

गणपति को दी विदाई
19-Sep-2021 9:38 PM
 गणपति को दी विदाई

बचेली, 19 सितंबर। लौह नगरी बचेली में धूमधाम से गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के जयकारों के साथ रविवार को लोगों ने भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। उत्साह से लबरेज लोग अलग-अलग अंदाज में बप्पा को विदाई दी। पंडालों और घरों में विराजे भगवान गणपति की विदाई हो गई।

गणेश विसर्जन की तैयारियों के चलते सुबह से नगर में भक्ति गीतों का माहौल बना रहा। गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते गणपति का विसर्जन किया गया। विदाई यात्रा के दौरान उड़ रहे गुलाल में श्रद्धालु सराबोर होते दिखाई दिये। विसर्जन के लिए जाते गणपति कई जगह ट्रक, पिकअप, जीप, कार जैसे वाहनों में सवार हुए तो कहीं बाईक में भी विराजे नजर आए। खासकर बच्चों व युवाओं में उत्साह देखा गया। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया। कई जगहों पर भंडारा का भी आयोजन हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news