दन्तेवाड़ा

2 ईनामी नक्सल आरोपी गिरफ्तार
16-Sep-2021 8:40 PM
2 ईनामी नक्सल आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 16 सितंबर।
दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस दल ने 2 ईनामी नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आदमपुर थाना अंतर्गत पोटाली और बुरगुम क्षेत्र में पुलिस दल तलाशी अभियान में निकला था। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इनमें से एक संदिग्ध व्यक्ति मलांंगिर एरिया कमेटी अंतर्गत सप्लाई टीम सदस्य के रूप में पहचाना गया। इसकी शिनाख्त देवा डेंगा उफऱ् देवा माड़वी (28) के रूप में हुई। देवा अरनपुर थाना के पोटाली गांव अंतर्गत मिर्ची पारा का निवासी है। यह नक्सली लीडर विभिन्न वारदातों में शामिल था। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

जनताना सरकार अध्यक्ष हिरासत में
पुलिस द्वारा अरनपुर थाना अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष संतोष माड़वी (31) को भी गिरफ्तार किया गया। संतोष पोटाली गांव अंतर्गत उरपालपाल पारा का निवासी है। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर राज्य शासन द्वारा 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news