नवापारा-राजिम, 17 अगस्त। इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर शहर सहित अंचल में जगह-जगह तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय, नगर के हृदय स्थल गांधी चौक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कन्या शाला, पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक बस स्टैंड, लाल चौक, मैडम चौक, विधायक कार्यालय संगवारी, खोली पारा प्राथमिक शाला, कृषि उपज मंडी, थोक सब्जी मंडी, तिरंगा चौक, सोमवारी बाजार चौक, सहित अनेकों स्थानों में कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए कार्यक्रम सादगी पूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू द्वारा हरिहर स्कूल परिसर, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने नगरपालिका कार्यालय, गांधी चौक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के विशेष उपस्थिति में डॉ पी.बी.हरिहरणो सेवानिवृत्त प्राचार्य, संगवारी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सत्यानंद पेंटर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल गोलछा, लाल चौक में कृष्ण कुमार गुप्ता, कृषि उपज मंडी कार्यालय परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।
नगर के अलग-अलग कार्यक्रमों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रहास साहू, रतिराम साहू, जीत सिंग, सभापति संध्या राव, चतुर सिंह जगत, अजय साहू, लोकिन साहू, निर्माण यादव, हेमंत साहनी, मंगराज सोनकर, रामेश्वरी देवांगन, मेघनाथ साहू, अर्जुन साहू, राजा चावला, रामा यादव, निर्माण यादव, शेखर बाफना, फागूराम देवांगन, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, दयालूराम, दुकालू चक्रधारी, बॉबी चावला, माया राम साहू, किशन सांखला, चुम्मन कन्डरा, लोकनाथ सोनकर, भागवत सोनकर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम सिंग हुंदल, मंडल अध्यक्ष इमरान सोलंकी, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, अजीत चौधरी, मनीष चौधरी, बॉबी चावला, किशोर देवांगन, अनिल जगवानी, परदेशीराम साहू, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष छन्नुलाल साहू, मनीष देवांगन, रेशम सिंह हुंदल, इमरान सोलंकी, योगेन्द्र कंसारी, नवल साहू, भूपेंद्र सोनी, नागेंद्र वर्मा,रुपेन्द्र चन्द्राकर, संजय साहू, दिनेश यादव, मुकुंद मेश्राम, टिंकू सोनी, धनपत साहू, ईश्वरी साहू, पदमनी सोनी, ओमकुमारी साहू, साधना सौरज, संतोषी कंसारी, तनु मिश्रा, राजू रजक, रवि साहू, धीरज साहू, तुकाराम साहू, प्रेमलाल साहू, पंकज देवांगन, किशन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।