गरियाबंद

पूरन मीडिया प्रभारी व तुकेश महामंत्री बने
18-Apr-2026 4:30 PM
पूरन मीडिया प्रभारी व तुकेश महामंत्री बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा राजिम, 18 अप्रैल। तहसील साहू संघ अभनपुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसी क्रम में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू ने पूरन लाल साहू को मीडिया प्रभारी एवं तुकेश कुमार साहू को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह मनोनयन उन दोनों की कार्य कुशलता, सामाजिक सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है।

संघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि पूरन लाल साहू एवं तुकेश कुमार साहू अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक,पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का बेहतर प्रचार प्रसार होगा तथा सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी। मनोनयन के पश्चात पूरन लाल साहू एवं तुकेश कुमार साहू ने समाज जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन प्रदत्त इस दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।  सामाजिक बैठकों,कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।  इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष साहू संघ भुनेश्वर साहू,राजिम भक्तिन भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष गैंद लाल साहू,रमेश साहू,पारसमणी साहू,पवन गुरुपंच, वीरेंद्र साहू, तुला राम साहू,रतिराम राम साहू, मेघनाथ साहू, प्रेमलाल साहू, रविशंकर साहू,परदेशी राम साहू, प्रहलाद साहू, पुष्पा साहू, डॉ. रामकुमार साहू, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. दिलीप साहू, रामकुमार हिरवानी, कमला साहू, निर्मला साहू, भुवन लाल साहू, राजेश साहू, हेमंत साहू, जगदीश साहू, द्वारिका साहू,भारत साहू, तिलक राम साहू,प्रवीण साहू,नरेन्द्र साहू, सहित सामाजिक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट