गरियाबंद

कांग्रेस की संकीर्ण सोच से महिलाओं में रोष- देवकी साहू
19-Apr-2026 9:00 PM
कांग्रेस की संकीर्ण सोच से महिलाओं में रोष- देवकी साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 19 अप्रैल। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवकी साहू ने कहा कि संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े अति महत्वपूर्ण विधेयक महिला आरक्षण बिल का पारित न होना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी के साथ अन्याय हुआ है यह दुर्भाग्यपूर्ण है जिस मुद्दे पर पूरे देश को एक जुट होना चाहिए था।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे दलों ने अपनी संकीर्ण राजनीति कर रही है कांग्रेस का यह रवैया साफ दर्शाता है कि महिलाओं का सम्मान,उनका अधिकार, सशक्तिकरण केवल चुनावी नारे है जमीनी प्रतिबद्धता नहीं। सही निर्णय लेने का वक्त आया तब उन्होंने देश की महिलाओं की आकांक्षाओं को ठुकरा दिया, यह वही मानसिकता है जो कई वर्षों तक महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखा।

मैं इस महिला विरोधी सोच का पुरजोर विरोध करती हूं देश की हर मां बहन बेटियों के सम्मान और अधिकारों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।


अन्य पोस्ट