गरियाबंद

नवापारा-अभनपुर साहू समाज मनाएगी दानवीर भामाशाह की जयंती
19-Apr-2026 8:50 PM
नवापारा-अभनपुर साहू समाज मनाएगी दानवीर भामाशाह की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 19 अप्रैल। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के तत्वधान में 21 अप्रेल मंगलवार को दानवीर भामाशाह की जयंती भामाशाह चौक काली माता मंदिर के सामने भव्य रुप से मनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि ओमकुमारी संजय साहू अध्यक्ष न.पा.परि.गोबरा नवापारा, अध्यक्षता भूपेन्द्र सोनी उपाध्यक्ष न.पा.परि. गोबरा नवापारा एवं विशिष्ट अतिथि रवि कुमार साहू पार्षद वार्ड क्र.01,रामरतन निषाद पार्षद वार्ड क्र.02, लोमेश्वरी साहू पार्षद वार्ड क्र.03, संध्या सचिन सचदेव,निर्मला धीरज साहू, नम्मू नारायण ध्रुव सहित सभी पार्षद गण उपस्थित रहेंगे, इस अवसर पर मंगलवार को सुबह 10.30 बजे पूजा-पाठ एवं माल्यार्पण व प्रसादी वितरण,शाम 6 बजे भामाशाह चौक में दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साहू समाज अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष भागवत साहू  धनमती साहू,ठाकुर राम साहू,दुकलहीन साहू, गैंदलाल साहू, लखन साहू,मेघनाथ साहू,राजू तेली, सुरेन्द्र साहू, मीना साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष सहित सभी समाजिक जन लगे हुए हैं।

इस तरह तहसील साहू संघ अभनपुर के तत्वाधान में 21अप्रैल मंगलवार को सुबह 11 बजे दानवीर भामाशाह जयंती तहसील साहू संघ परिसर बेलभाठा गिरोला (अभनपुर) में हर्षोल्लास के साथ मनाई जावेगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील साहू साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू पुष्पा साहू,संगठन सचिवों लोकेश साहू, कुंती साहू एवं तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए है।


अन्य पोस्ट