गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 18 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत दिनों प्रदेश की 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम चिचिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने अध्यक्षता की। दोनों ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, किसानों और अन्य उपस्थित लोगों ने सुना।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि यह पहल किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है और इससे क्षेत्र के किसानों को सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर अजजा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र मांझी, सरपंच फोटो मांझी, सरपंच शोभाराम मांझी, सरपंच रोशनी प्रधान, प्राधिकृत अधिकारी जयसिंह ठाकुर, शाखा प्रबंधक दुष्यंतराव इंगले, उपसरपंच पार्वती प्रधान, किसान मोर्चा जिला मंत्री गणेश यादव, मंडल महामंत्री लम्बोदर साहू, मंडल उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पूर्व सरपंच राजकुमार प्रधान, जोहरमल प्रधान, लंबोदर ध्रुव, मकरध्वज यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेश बीसी, टीकम यादव, पुनीतराम सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।


