बिलासपुर
श्रवण बाधित 35 बालिकाओं को उपकरण वितरित
06-Dec-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर , 6 दिसंबर। सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय सरकंडा में स्वरूप चेरिटेबल फाउंडेशन संस्था की ओर से बालिकाओं को श्रवण यंत्र वितरित किया गया। इसमें 34 बालिकाएं लाभान्वित हुई।
स्वरूप चेरिटेबल संस्था के प्रमुख सुरेश पिल्लई ने सत्य साईं की संचालिका श्रीमती ममता मिश्रा, देवीदास कान्हेकर, राजा कुमार, रवि एवं साथियों का सहयोग रहा तथा सत्य साईं हेल्प वे की प्राचार्या श्रीमती दीपिका मिश्रा, शालिनी विशाल, श्रीमती शांति यादव, कांति मरावी, श्रीमती रेखा ध्रुव, श्रीमती जया मजुमदार, श्रीमती सावित्री केशरवानी, अशोक तम्बोली, आलोक वालिम्बे आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


