बिलासपुर

घूम-घूम कर बेच रहे थे गांजा, 1.17 लाख नगदी के साथ 3 गिरफ्तार
04-Nov-2024 1:16 PM
घूम-घूम कर बेच रहे थे गांजा, 1.17 लाख नगदी के साथ 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 4 नवंबर। कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.5 किलो गांजा और करीब 1 लाख रुपए नकद जब्त किए।  

मुखबिर की सूचना पर 3 नवंबर को कोटा थाना क्षेत्र के कंचनपुर और पोड़ी गांव के निकट दो व्यक्तियों, पवन मरावी और लोरिक कुमार कुर्रे को एक टी वी एस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 4.5 किलो गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काटा तराजू, और 1 लाख 17,260 रुपए नकद भी बरामद किए।  उसके एक साथी रामेश्वर नेटी को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आसपास के गांवों में गांजा बेच रहे थे। जब्त राशि गांजा बेचने से मिली बताया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट