बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 3 नवंबर। रतनपुर यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रतनपुर में हर्षोल्लास से गोवर्धन पूजा मनाया गया।
विदित हो कि मान्यता है ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा ऊंगली पर सात दिन के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था और समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की किए थे, तब से ही गोवर्धन पूजा करने की परंपरा चली आ रहीं है।
विदित हो कि भागवत पुराण में कहा गया है कि इंद्रदेव के द्वारा घनघोर बारिश करने और ब्रजवासियों को अपना लोहा मनाने के लिए लगातार सात दिन तक बारिश कराए थे और इन्द्रदेव अपने आपको सबसे बड़ा मानने के लिए विवश कर रहे थे द्य उनका यही घमंड को तोडऩे के लिए ही भगवान श्रीं कृष्ण ने आठों प्रहर एवं सात दिन अपनी उंगली में गोवर्धन पर्वत को उठा कर रक्षा किए थे द्य इसीलिए आठों प्रहर और सात दिन के बाद मतलब आठ सत्ता छप्पन भोग लगाकर गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम किया जाता है।
इसी के तहत रतनपुर में भी समाज के द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन कर कथा सुनते हुए विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया और नगर वासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।
यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव , सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव,सह सचिव अनिल यादव राजा यादव , उपाध्यक्ष रामसेवक यादव शिव यादव,बसंत यादव , संतोष यादव,राजेश यादव,कृष्णा यादव, अमर सिंह लाला ,सोनू यादव, उदल यादव, देवनारायण यादव, प्रदीप यादव सुनीता यादव,ईश्वरी यादव,सीमा यादव,उषा यादव,सपना यादव,पूनम यादव सहित समाज लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
साथ ही नगर से बहुत अधिक लोग आकर पूजा में सम्मिलित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया।


