बिलासपुर

पति से झगड़े के बाद महिला ने अरपा नदी में लगाई छलांग, दो दिन बाद मिला शव
04-Sep-2024 1:48 PM
पति से झगड़े के बाद महिला ने अरपा नदी में लगाई छलांग, दो दिन बाद मिला शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 4 सितंबर।
ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर  विवाहिता ने अरपा नदी में छलांग लगा दी, जिसके दो दिन बाद मंगलवार को उसका शव दोमुहानी एनीकट के पास बरामद हुआ। रविवार की रात हुए पति से विवाद के बाद साहिला ने शनिचरी रपटा से नदी में छलांग लगाई थी।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह लोगों ने एनीकट में एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान साहिला के रूप में की गई।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर साहिला ने यह कदम उठाया। घटना के पहले भी उसका फोन पर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिला के मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों ने उस पर गहने और रुपये चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे आहत होकर वह अपने मायके आ गई थी। यहां भी उसका पति सुनील बाधवानी से विवाद होता रहा, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।


अन्य पोस्ट