बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 21 जुलाई। पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप के आरोपी संजय बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीडि़ता ने 19 जुलाई को अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित होकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी वर्ष 2020 से 2021 तक उसके घर में किराए पर अकेला रहता था। आरोपी ने पीडि़ता को यह कहकर बहलाया कि वह उसे पसंद करता है और पत्नी बनाकर अपने पास रखेगा। आठ जुलाई 2021 को संजय ने पीडि़ता को अकेला पाकर उसके घर में जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बार-बार यह कृत्य करता रहा। वह शादी करने का झांसा देकर पीडि़ता को चुप रहने के लिए कहता था।
आरोपी ने जल्द शादी करने का वादा करके किराए का मकान छोड़ दिया और गायब हो गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग ने बताया कि आरोपी संजय बघेल की तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर बहतराई अटल आवास से पहचान कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज जेल दिया गया है।


