बिलासपुर
मशरूम की सब्जी खाई, तबीयत बिगडऩे पर 7 भर्ती
13-Aug-2023 1:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 13 अगस्त। मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात सदस्य बीमार पड़ गए। उनका सिम्स चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक उसलापुर में एक परिवार के घर रविवार की रात मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया। करीब घंटे 2 घंटे बाद एक-एक कर उनको उल्टियां होने लगी। हालत गंभीर होने पर संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया गया। सभी को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया गया। इनमें बबली यादव, प्रदीप यादव, लीला, अविनाश, आशीष, राजनंदनी और प्रेरणा यादव शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
मालूम हो कि इन दिनों बाजार में प्राकृतिक रूप से उगी हुई मशरूम बेची जा रही है। इनमें से कई प्रजातियां विषैली होती हैं, जिनकी आसानी से पहचान नहीं होती।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


