बिलासपुर

आदिवासी महिला पहुंची थाने, कहा-साहब मेरे मुर्गे को बचा लो
01-Mar-2023 2:44 PM
आदिवासी महिला पहुंची थाने, कहा-साहब मेरे मुर्गे को बचा लो

   लिखित शिकायत पर मामला दर्ज   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 1 मार्च।
बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक आदिवासी महिला ने अपने पड़ोसी पर मुर्गा चोरी व उसे मारने की कोशिश का आरोप लगाया। 

आदिवासी महिला का आरोप है कि उसके मुर्गे को पड़ोसी दपंत्ति चुराकर ले गए। ऐसा करते महिला ने उन्हें देख लिया। वह उनके कब्जे से अपने मुर्गे को छुड़ा लाई। इस बीच पड़ोसियों ने उनके मुर्गे के पंख को तोड़ दिए थे। महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। इस मामले को सुनकर पुलिस भी औचक रह गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दे, मामला दर्ज करने की मांग की।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार देसी मुर्गा पालन करती है। इन मुर्गों में से एक को पड़ोसी ने चोरी कर लिया और उसे घायल कर दिया। उसने आरोपी पड़ोसी पर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला जानकीबाई का आरोप है कि उनके पड़ोसी मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारने तैयारी कर रहे थे। तभी महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। वहीं इस शिकायत की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट