बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 25 फरवरी। विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर संकल्प थीम के साथ विकास का रेडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई। वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। भाजपा ने बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार बताकर तारीफ की तो वहीं कांग्रेस ने राज्य सरकार के बजट को वास्तविकता से कोसों दूर बताया।
विधायक दीपेश साहू ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता, शासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, बताया। वहीं पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा- बजट वास्तविकता से परे बताया।
आम लोगों की बजट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई है। खासतौर पर महिलाओं में इस बात को लेकर खुशी है कि 18 साल पूरी होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपये शासन की ओर से दिया जाएंगे। किसानों को ब्याज मुक्त कर देने की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है।
शिवनाथ नदी के अमोरा घाट पर लगभग 300 करोड रुपए से अधिक की लागत से अमोरा बैराज निर्माण को स्वीकृति दी गई है। विधायक ने कहा कि अमोरा बैराज की स्वीकृति किसानों के वर्षों पुराने सपनों को सरकार करने की दिशा में निर्णायक कदम है। इससे न केवल सिंचाई की स्थाई व्यवस्था होगी बल्कि फसल उत्पादन में वृद्धि आएगी और उत्पादन में बढ़ोतरी और पेयजल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही अमोरा बैराज के बनने से क्षेत्र वासियों को शुद्ध एवं मीठा पेयजल उपलब्ध होगा। यह परियोजना क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नहीं मजबूती प्रदान करेगी।
बजट से होगा विकास - दीपेश
विधायक दीपेश साहू ने कहा -राज्य के भाजपा सरकार का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास पारदर्शिता शासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बजट वास्तविकता से परे - छाबड़ा
पूर्व विधायक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा -बजट सत्र में जो आर्थिक सर्वेक्षण राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया है वह मात्र कपोल कल्पित संभावना पर आधारित है, जिस तरह से प्रति व्यक्ति आय बताई जा रही है वह वास्तविकता से कोसों दूर है।
बजट प्रदेश को देगा नई दिशा - अवधेश
पूर्व विधायक अवधेश चंदन ने कहा- किसानों के कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान दिया गया है। ग्रामीण विकास-सडक़ योजनाओ के लिए 1700 करोड़, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 4000 करोड रुपए की राशि प्रदेश को नई दिशा देगी। सिंचाई को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार का या फैसला किसानों का सशक्त करेगा।
सबसे कमजोर बजट - गुरुदयाल
पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा- राज्य के इतिहास में सबसे कमजोर बजट साबित होगा। यह बजट ज्ञान, गति में सफलता नहीं मिली तो संकल्प लेकर आए हैं। बजट सुनने के बाद यह तस्वीर साफ हो गई है कि भाजपा मैदानी क्षेत्र में से खुद साफ हो गई है। जिले की घोर उपेक्षा हुई है। चौधरी की चालाकी को जिले की जिम्मेदार नहीं समझ पाए।
नए शिखर पर ले जाने वाला सिद्ध होगा - विजय
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा -यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास’ की भावना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर पर ले जाने वाला सिद्ध होगा। इस बजट ने साबित कर दिया कि सरकार प्रदेशवासियों के हित में लगातार प्रयासरत है। बजट इसी दिशा में सरकार का बढ़ाया कदम है।
लाखों किसानों को होगा सीधा लाभ - अजय
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू ने बजट में किसानों के हितों को विशेष प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि आधुनिककरण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। इससे राज्य में के लाखों किसानों पर सीधा लाभ प्राप्त होगा। हमारी कृषि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। भविष्य को लेकर शुभ संकेत है।
रोजगार के नए अवसर होंगे सुसज्जित - राहुल
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने बजट को योजनाओं के लिए रोजगार के नए अवसर साबित करने वाला कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने वाला तथा विभिन्न विभागों में नई भर्तीयो के प्रावधान बजट में शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढक़रण के लिए नए अस्पतालों की स्थापना, जिला अस्पतालों के उन्नयन तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का प्रावधान किया गया है।
महिला शसक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक - प्रज्ञा
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन, रोजगार योजनाओं के विस्तार तथा सामाजिक सुरक्षा योजना को जारी रखने की घोषणा की गई है। दुर्गावती योजना 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर बेटियों को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान, महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़, 250 महतारी सदन बनेंगे।
पारदर्शिता और जनकल्याण का संकल्प - नीतू
भाजपा पार्षद नीतू कोठारी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता शासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश का सर्वाधिक विकास होगा।
आम लोगों की समझ से बाहर - प्रांजल
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि बजट लोक लुभावन लेकिन आम जनता के हितों से परे है। यह बजट आम लोगों की समझ से बाहर है।


