बेमेतरा
बेमेतरा, 15 जनवरी। ग्राम राखी के पास बुधवार सुबह एक सडक़ हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नागपुर से फल लेकर बिलासपुर जा रहे एक आइसर वाहन और तिल्दा से सीमेंट लेकर छुईखदान जा रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों आना नियंत्रित होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा का मुख्य कारण वाहन चालक को अचानक आई नींद की झपकी बताया जा रहा हैं।
इस दुर्घटना में फल से लदे वहान के हेल्पर आबिद खान निवासी सिवनी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी वाहन के चालक जावेद खान और दूसरे महान का चालक शिवकुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सजा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही देवकर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक आबिद खान के शव का साजा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
देवकर चौकी प्रभारी टांडेकर ने बताया कि प्रार्थी के रिपोर्ट कर मार्ग कम कर लिया गया है और मामले के विषय जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक में स्वीकार किया कि सुबह के समय नींद आने की वजह सुबह वहान पर नियंत्रण खो बैठा था।


