बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 जनवरी। नए वर्ष में शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढक़र भाग लिया। बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जो मन को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उनके द्वारा नेवता भोज भी कराया गया। जिसमें बच्चे सभी बच्चों को खीर पुड़ी पापड़ सलाद चाँवल दाल आलू चना सब्जी टमाटर का चटनी इत्यादि परोसा गया। एवं सभी बच्चों को ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे के द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा एसपी कोशले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलांगे, संजय यादव सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, चेतन बंजारे सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, संकुल प्राचार्य उमा जोशी, पूर्व संकुल प्रभारी प्राचार्य संतोष रात्रे, मिडिल स्कूल लॉलेसरा प्रधान पाठक रमेश तिवारी, ग्राम पंचायत बैजी के सरपंच सुशीला देवी, सेवक वर्मा, उप सरपंच प्रेमु वर्मा, नेहा वर्मा पंच शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गितेश्वर वर्मा उपस्थित थे। उपस्थित सभी अतिथियों को प्रधान पाठक की ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे के द्वारा सफेद गमछा व पेन देकर अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के सहायक शिक्षिका उनीशा सिन्हा, सहायक शिक्षिका भारती, वर्मा मैडम, शत्रुघ्न साहू सहायक शिक्षक, प्रतिमा बघेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राधा वर्मा रसोईया, सवाना बाई यादव, हरिश्चंद्र यादव सफाई कर्मचारी एवं अन्य ग्रामीण जन इस अवसर पर उपस्थित थे।


